पटना पुलिस को चेकिंग करना पड़ा भारी, 2 युवती ने जमकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

पटना : पूरे देश सहित बिहार में दुर्गा पूजा यानी दशहरा का महोत्सव चल रहा है। आज यानी सोमवार को नवमी के दिन मां के सिद्धीदात्री की अराधना की जाती है। राजधानी पटना में भी दुर्गा पूजा की जबरदस्त धूम देखने को मिल रहा है। पटना के हर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार सहित पटना में दुर्गा पूजा को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है। लेकिन इस बीच राजधानी पटना से रविवार की रात अजीबो-गरीब खबर सामने आयी।

आपको बता दें कि दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर पटना पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। इस दौरान पटना पुलिस की चेकिंग अभियान भी जबरदस्त चल रहा है। पटना पुलिस रेस, ड्राइविंग, लहरिया कट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों को भी जब्त कर रही है। इसी क्रम में पटना के मरीन ड्राइव पर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर एक गाड़ी को पुलिस ने जब पकड़ा। बता दें कि उस गाड़ी पर दो युवती सवार थी। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो दोनों युवती ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

दरअसल, पटना पुलिस के सामने ही दोनों युवती बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करती दिखी। यहीं नहीं यह हंगामा बीच सड़क पर कई घंटे तक चलता रहा। एक युवती गुस्से में पुलिस को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और कानूनी प्रक्रिया की। बीच सड़क पर पटना में देर रात कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...