CM नीतीश की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को शाम चार बजे राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हुई है। बता दें कि करीब 20 दिनों के बाद यह बैठक हो रही है, जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक आज शाम चार बजे होगी। बैठक में युवाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

Goal 7 22Scope News

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा तोहफा

आपको बता दें कि बैठक में बिहार के कई विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है। इस बैठक के दौरान खास तौर पर बिहार सरकार के करीब 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते डीए में वृद्धि के फैसले पर मुहर लगा सकती है। याद दिला दें कि पिछले दिनों जब 25 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी तो उसमें डीए को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया था। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है।

यह भी देखें :

युवाओं के लिए भी लिया जा सकता है बड़ा निर्णय

इधर, कहा जा रहा है कि अगर सरकारी कर्मचारियों के डीए में वृद्धि होती है तो यह उनके लिए बड़ी राहत होगी और सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके अलावा युवाओं के लिए नौकरी पर भी चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, नीतीश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरियों और 34 लाख रोजगार देने का वादा कर चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में युवाओं को भी बेहद खास तोहफा मिल सकता है।

यह भी पढ़े : Ladies Special : बिहार में आज से शुरू होगी पिंक बस सेवा, CM नीतीश देंगे तोहफा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...