SDO दिलीप कुमार के नेतृत्व में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

पटना : अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दिलीप कुमार के नेतृत्व में आज अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में शहर की यातायात व्यवस्था एवं ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य के मद्देनज़र निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ओवरब्रिज पर चल रहे कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली अस्थायी यातायात समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना व विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

प्रशासन का सर्वोच्च प्रयास है कि ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे – SDO दिलीप कुमार

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैकल्पिक मार्गों, विद्यालय के समय और यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का सर्वोच्च प्रयास है कि ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

SDO Dilip Kumar 1 22Scope News

SDO ने कहा- जनसहयोग एवं प्रशासनिक समन्वय से इस अस्थायी चुनौती का सफलतापूर्वक समाधान किया जाएगा

बैठक में यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, विद्यालय वाहनों के संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रधानाध्यापकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनसहयोग एवं प्रशासनिक समन्वय से इस अस्थायी चुनौती का सफलतापूर्वक समाधान किया जाएगा व आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

SDO Dilip Kumar 2 22Scope News

SDO Dilip Kumar 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सभी किसानों को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर से विद्युत आपूर्ति करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...