प्रधान सचिव ने कहा- VB-G Ram Ji Scheme से पूरा हो सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण

पटना : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने गुरुवार को स्‍वच्‍छ भारत अभियान (ग्रामीण)/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रथम तिमाही समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के जिन इलाकों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का काम अधूरा है, वहां विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) योजना से कार्य पूरा कराया जाय ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके और ग्रामीणों को आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रधान सचिव पंकज कुमार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रे वाटर का शोधन और उसके उत्‍पन्‍न होने के श्रोत को जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए

विभागीय सभागार में आयोजित इस बैठक में एलएसबीए के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC), ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस, गोबर-धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, मल कीचड़ उपचार संयंत्र फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP), व्यय प्रगति और निगरानी तंत्र सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में महादलित टोलों एवं साप्‍ताहिक हाटों में भी सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान सचिव पंकज कुमार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रे वाटर (अपशिष्‍ट जल) का शोधन और उसके उत्‍पन्‍न होने के श्रोत को जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए।

प्रधान सचिव ने कहा- स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का विषय है

उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड से प्रतिदिन न्यूनतम 10 किलोग्राम कचरे का संग्रहण सुनिश्चित कर उसे अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) तक भेजा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कचरा बिखरा हुआ दिखाई न दे। प्रधान सचिव ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का विषय है और इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : ट्रांसफर के बाद जॉइनिंग में देरी अब पड़ेगी भारी, मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...