झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी, 26 से 30 मार्च तक होंगी अहम बैठकें

रांची. झारखंड में कांग्रेस पार्टी को संगठित और मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च 2025 तक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष कार्य सौंपे जाएंगे, जिन्हें अगले 100 दिनों में जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो को लिखे पत्र में बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करना है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 26 मार्च को सुबह 10:30 से 2:00 बजे तक JPCC के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिवों के साथ चर्चा होगी, जबकि दोपहर 3:00 से 6:00 बजे प्रदेश कांग्रेस सचिवों के साथ बैठक होगी।

27 मार्च को SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समिति सदस्यों के साथ बातचीत की जाएगी। इसके अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI और INTUC के सदस्यों से चर्चा होगी। 28 मार्च को कांग्रेस के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी। 29 मार्च को नागरिक समाज संगठनों (Civil Society Organizations) के साथ दो चरणों में विचार-विमर्श किया जाएगा।

30 मार्च को पूर्व लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशियों से मुलाकात होगी। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के पदाधिकारियों से संवाद किया जाएगा। इसी दिन शाम 3:00 बजे प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से बातचीत होगी और 5:30 बजे कांग्रेस कनेक्ट सेंटर, रांची का दौरा किया जाएगा।

झारखंड में कांग्रेस की नई रणनीति

इन बैठकों के दौरान प्रदेश कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए जाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि झारखंड में पार्टी की उपस्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए जनसंवाद, मीडिया रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा।

केशव महतो ने बताया झारखंड कांग्रेस के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य में संगठन को मजबूत करने और बेहतर प्रदर्शन की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...