Advertisement
Advertisement

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की पीट-पीट कर की हत्या

कैमूर: प्रेम प्रसंग में लड़की के घरवाले ने प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. शव को पुलिस से छिपाने के लिए धान के खेत में फेंक डाला. पुलिस ने लड़के के गायब होने की सूचना पर शव को गांव के ही धान के खेत से बरामद किया. हत्या के आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

धान के खेत से प्रेमी का शव बरामद

स्थानीय लोगों ने बताया कि खनांव गांव में राम प्रकाश जायसवाल गांव के ही एक लड़की से प्रेम करता था.  लड़का लड़की का मिलना लड़की के घरवालों को पसंद नहीं था. जिसके बाद घरवालों द्वारा लड़की की शादी अप्रैल में दूसरे लड़के के साथ करा दी गई. लड़की अपने ससुराल से वापस मायके आई हुई थी तो राम प्रकाश जयसवाल लड़की के घर पहुंच गया. जब यह नजारा लड़की के पिता और भाई ने देखा तो राम प्रकाश जयसवाल को पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को गांव के ही धान के खेत में फेंक दिया.

पुलिस ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

मृतक के घरवालों ने 2 दिनों से लापता बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया. पुलिस के अनुसंधान के दौरान मृतक का शव धान के खेत से मिला. मृतक राम प्रकाश जायसवाल की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राम केवल राम और उनके बेटे राम नारायण राम को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक और बेटा रौशन राम फरार हो गया जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट- देवब्रत तिवारी

Ranchi-  होने वाला दामाद ही निकला ससुर और साले का हत्यारा

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...