अहियापुर में नकली दवा, तेल समेत कई सामान बनाने का पर्दाफाश

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच के समीप एक मकान में नकली सामान बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वहां से भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर, ठंडा तेल, जीवन रक्षक दवाएं, फेसवाश समेत अन्य सामान जब्त किया गया है. कई कंपनियों का रैपर और बोतल के साथ पैकिंग मशीन भी मिली है. इस दौरान एक व्यक्ति को वहां से हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ कर सत्यापन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि मुख्य आरोपित पकड़ में नहीं आया.

मामले में कंपनी के अधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद चल रही है. पुलिस का कहना है कि सरोज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है. बता दें कि एसकेएमसीएच से सटे नकली दवाएं औऱ अन्य सामान बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही पूरा काम होता था. मामले में अहियापुर के एसकेएमसीएच के ओपी प्रभारी सुमन झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जैसे आलोक में छापेमारी की गई है और वहां से भारी मात्रा में नामी-गिरामी कंपनियों के रायपुर और सामग्री जब्त किया गया.

रिपोर्ट : विशाल

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...