Advertisement
Advertisement

Begusarai में अपराधियों ने घर के आगे खड़ी युवती को मारी गोली, अस्पताल में…

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने सोमवार की शाम एक युवती को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव की है जबकि घायल युवती की पहचान आकोपुर निवासी राजकुमार मिश्रा की 18 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई। घटना के संबंध में घायल युवती के पिता ने बताया कि युवती अपने दरवाजे पर खड़ी थी तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पहले मेरे बेटा राहुल के बारे में पूछताछ की। युवती ने जब अनभिज्ञता जताया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी भाग निकले। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा राहुल शराब कारोबार में संलिप्त है और पहले जेल भी जा चुका है इसलिए वह हमारे साथ नहीं रहता है।

घटना के बाद लोगों ने उसे खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खोदावंदपुर के एसआई दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी कर्मचारियों की अक्टूबर माह का जल्द भुगतान होगा वेतन…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...