Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सभी कर्मचारियों की अक्टूबर माह का जल्द भुगतान होगा वेतन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार बिहार सरकार ने आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर 2024 को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही, जिन सरकारी कर्मचारियों का सेवा निवृत्ति अथवा सेवांत इसी माह में हो रहा है (अराजपत्रित एवं राजपत्रित), उनके लिए भी अक्टूबर माह के अंतिम कार्य दिवस तक (माह का वेतन हड़का) वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनके वेतन का लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान का परिचायक है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...