चाईबासा में झारखंड खैनी के दो कारोबारियों के ठिकानों पर IT की बड़ी छापेमारी, कारोबारियों के अन्य धंधों की भी जांच

चाईबासा: चाईबासा के खैनी कारोबार में चर्चित नाम नितिन प्रकाश और पंकज खिरवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर सनसनी मचा दी है। चाईबासा के निमडी स्थित नितिन प्रकाश के आवास और यूरोपीय क्वार्टर में पंकज खिरवाल के घर पर अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी। दोनों कारोबारी झारखंड खैनी ब्रांड के पार्टनर बताए जा रहे हैं, जिनके चाईबासा और आदित्यपुर में अन्य कारोबारी ठिकाने भी हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी करीब 17-18 घंटे से जारी है। आयकर विभाग के साथ जीएसटी और राज्य कर विभाग की टीमें भी कार्रवाई में जुटी हैं। दुर्गापुर से पहुंची जीएसटी टीम के साथ तीन अलग-अलग ग्रुप में अधिकारी न केवल घरों में, बल्कि उनके कार्यालय और फैक्ट्रियों में भी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

मीडिया को जांच स्थल के भीतर जाने और फोटो-वीडियो बनाने की सख्त मनाही है। सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, जो किसी भी पत्रकार या बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दे रहे। अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि छापेमारी किस विशेष कारोबारी गतिविधि को लेकर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड खैनी के तीन मुख्य कारोबारी पार्टनर हैं—नितिन प्रकाश, पंकज खिरवाल और पिंटू अग्रवाल। सभी के परिसरों में कागजात खंगाले जा रहे हैं। बीते दिन भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी, लेकिन अधिकारियों ने मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। अब तक की छापेमारी के नतीजों का भी खुलासा नहीं किया गया है।

फिलहाल पूरा चाईबासा इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी पर नजर टिकाए बैठा है। कारोबारी जगत में हलचल है और आयकर विभाग की टीमों के बाहर आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि क्या-क्या अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...