रांची में आयकर विभाग का छापा: फूड पैकेजिंग कंपनी और निजी अस्पताल के ठिकानों पर सर्वे

रांची: आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को राजधानी रांची में छह ठिकानों पर सर्वे किया। इनमें लालपुर स्थित एक फूड प्रोडक्ट्स पैकेजिंग कंपनी के पांच परिसर और एक बड़े निजी अस्पताल के मालिक का कार्यालय शामिल हैं। कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग की टीम सुबह 11 बजे से दस्तावेजों की जांच में जुटी रही।

सूत्रों के अनुसार, सर्वे के दौरान टीम ने संबंधित कंपनियों के टर्नओवर और भुगतान किए गए कर का मिलान किया। दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें बही-खाते और लेनदेन के अंकित ब्योरों को खंगाला जा रहा है।

इधर, सेंट्रल जीएसटी ने अजमानी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को कर भुगतान में अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया है। विभागीय जांच में कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में कम टैक्स भुगतान का संदेह जताया गया है। नोटिस के अनुसार, कंपनी को इस मामले में सफाई देने का अवसर दिया गया है और वह तीन माह के भीतर प्राधिकार के पास अपील कर सकती है।

आयकर और जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को कर चोरी की रोकथाम के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...