धनबाद में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

धनबाद: राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले झरिया के सुदामाडीह में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड ने भाजपा नेता साधन महतो की पिटाई की. जिसे लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया. गुरूवार को धनबाद जिला भाजपा और झरिया के सभी मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झरिया चिल्ड्रैन पार्क में हांथों में तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी की. उन्होंने चिल्ड्रैन पार्क से झरिया अंचल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका.

वहीं कांग्रेस कमिटी ने इस कार्यक्रम का विरोध जताते हुए झरिया चिल्ड्रेन पार्क के पास भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को असामाजिक तत्व बताते हुए सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया. धनबाद के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जिस तरह से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने षड़यंत्र रचकर कार्यक्रम को बदनाम करने की कोशिश की. यह अति निंदनीय है. भाजप के कार्यकर्ता रणनीति के तहत कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के लिए आए थे. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

रिपोर्ट- अनिल

Saffrn

Trending News

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img