गिरिडीह में CS ने पाटलावती अल्ट्रासाउंड को किया सील, नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था संचालन

गिरिडीह. सिविल सर्जन एसके मिश्रा ने नियम विरुद्ध कार्य करने पर तिसरी में चल रहे पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया है। शुक्रवार को सिविल सर्जन एसके मिश्रा तिसरी के संत मेरिस विद्यालय के पास स्थित पाटलावती अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सक की अनुपस्थिति में कलावती देवी नामक महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था।

गिरिडीह में पाटलावती अल्ट्रासाउंड सील

वहीं सिविल सर्जन को देख अल्ट्रासाउंड करने वाला शख्स अपना मोबाइल फोन वही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील किया गया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, मोबाइल, कीबोर्ड और व्हीलचेयर को जब्त किया गया। इसमें लैपटॉप और मोबाइल को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा उन्होंने गावां अस्पताल का भी औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

नेपाल बॉर्डर पर उर्वरक माफिया पर बड़ा प्रहार, 2 हजार बोरी...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा में सशस्त्र सीमा बल (SSB), पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई हुई है। कई कारोबारियों पर...

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...