Giridih में अचानक शोरुम में शव के साथ आ धमके भारी संख्या में लोग, करने लगे ये मांग…

Giridih : गिरिडीह में रिलाइंस डिजिटल शोरुम में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक भारी संख्या में लोग शोरुम के अंदर घुस गए और शोरुम में शव को रखकर खूब हंगामा करने लगे। इस दौरान परिजन मुआवजे की मांग करने लगे और धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई है।

Ad 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह का ग्रामीण दौरा: गांवों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने का दिया आश्वासन 

काम करने के दौरान चक्कर खाकर गिर गया था कर्मी

मामला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रिलाइंस डिजिटल शोरुम में काम कर रहे कर्मी तोपलाल दास की काम करने की दौरान अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तोपलाल शोरुम में सफाईकर्मी का काम करता था। हालांकि शोरुम के कर्मचारियों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Ad 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi रिम्स से चोरी हुआ बच्चा यहां से हुआ बरामद, एक महिला गिरफ्तार… 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। हालांकि मौत कैसे हुई इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल पा रहा था जिसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को शोरुम में रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया।

Ad 2 22Scope News

 

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...