हजारीबाग में रामनवमी पर नॉनवेज बिक्री पर बोले सुदिव्य  ‘राज्य की व्यवस्था का होगा पालन’

हजारीबाग: आगामी नवरात्रि और रामनवमी के दौरान हजारीबाग में नॉनवेज की बिक्री और खपत को प्रतिबंधित करने की मांग पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी व्यवस्थाएं लागू होती हैं, वही हजारीबाग में भी लागू रहेंगी।

मंत्री ने कहा, “रामनवमी एक पवित्र पर्व है और पूरे राज्य में इन दिनों मांसाहार की बिक्री पर रोक होती है। हजारीबाग भी इससे अछूता नहीं रहेगा। हालांकि, यदि इन मुद्दों के आधार पर किसी भी तरह से समाज को बांटने या भड़काने की कोशिश की जाती है, तो प्रशासन विशेष निगरानी रखेगा।”

गौरतलब है कि हजारीबाग के विधायक ने मांग की थी कि प्रशासन रामनवमी के दौरान क्षेत्र में नॉनवेज की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए, और यदि ऐसा नहीं होता है तो वे स्वयं जनता से ऐसा न करने की अपील करेंगे। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और किसी भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि को कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा, सुदिव्य कुमार ने राज्य के अन्य राजनीतिक विषयों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ओबीसी आरक्षण और स्थानीय नीति को लेकर प्रतिबद्ध है और राज्य की जनता के हित में इन विषयों को पुनः लागू करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर इन मुद्दों में अड़चन डालने का आरोप लगाया।

मंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कुछ राजनीतिक दल अनावश्यक बहसें कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि देश को विकास, शांति और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की आवश्यकता है।

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...