Patna: सौतेली मां की घिनौनी करतूत, पैसे के लिए करती थी…, पुलिस ने 5 को दबोचा

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने एक नाबालिग के साथ गैंग रेप के पांच आरोपियों को धड़ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता की सौतेली मां भी शामिल है। मामले में सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने बताया कि राजधानी पटना के राजीव नगर इलाके में एक नाबालिग के साथ पांच लोगों ने जबरदस्ती की थी। उसके बाद दो लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

पीड़िता ने इलाज के दौरान अपनी सौतेली मां पर जबरदस्ती उनके पास जाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी सौतेली मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने बताया कि राजीव नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में एक नाबालिग के साथ गलत काम किया गया है। मामले की सूचना एक अस्पताल ने पुलिस को दी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पीड़िता की सौतेली मां ही पीड़िता जहां तहां भेज कर देह व्यापार का काम करवाती थी। इस क्रम में पीड़िता की मां ने पीड़िता को अन्य आरोपियों के पास भेजी थी। सिटी एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें-    Lalu को तेजस्वी ने कर लिया है नजरबंद, एनडीए के आरोप पर राजद ने दिया जवाब…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...