प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने किया बंद का एलान, इन राज्यों की पुलिस हुई अलर्ट

जमशेदपुर : भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य एक करोड़ के इनामी किशन दा व उनकी पत्नी शीला मरांडी समेत छह की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने बंद का एलान किया है. 23 से 25 नवंबर तक झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ व ओडिशा बंद का आह्वान किया है. उधर नक्सली बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है.

बीते दिन भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाने प्रयास किया था. सूचना के अनुसार 23 से 25 नवंबर के बीच माओवादी के बंदी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. लेकिन जिला प्रशासन ने नक्सलियों के मंशा को पूरा होने नहीं देगी.

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी नाथूराम मीणा ने बताया कि नक्सलियों के 23 से 25 नवंबर के बीच बंदी के सूचना पर सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है. सभी को एसओपी का अनुपालन करते हुए अभियान चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है. जिले के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनात की गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी क्षेत्र में जिला प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया है. किसी भी हाल पर नक्सलियों के मंसूबा को पूरा होने नहीं दिया जाएगा.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

‘महाराज’ का आत्मसमर्पण, जानिए कैसे नक्सलियों के दस्ते में हुआ था शामिल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...