प्रतिरोध दिवस पर नक्सलियों का उत्पात, गिरिडीह में दो जगह विस्फोट

गिरिडीहः माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी से नक्सली बौखलाए हुए हैं. नक्सली अपने नेता की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिरोध दिवस मना रहें हैं. इसी प्रतिरोध दिवस के दौरान नक्सलियों ने जिले में जमकर उत्पात माचाया. जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बारागढ़ा गांव के समीप बराकर नदी पर बने पुल के एक हिस्से को उड़ा दिया. नक्सलियों ने सबसे सबसे पहले पुल के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया. नक्सलियों ने पुल के पास एक पर्चा भी छोड़ा है जिसमें मांग की गयी है कि वयोवृद्ध नेता के स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था सरकार करे.

दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर मुफ्फसिल थाना इलाके के बाबा दुखिया महादेव धाम में 25 करोड़ की  लागत से बने ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के पानी टंकी के पास लगे 200 केवीए के ट्रांसफर को आईईडी लगाकर उड़ा दिया. साथ ही  आईईडी लगाकर केबल भी उड़ा दिया.  योजनास्थल पर मौजूद कर्मी अमन कुमार और बसंत तांती ने बताया कि माओवादियों ने निजी सिक्योरिटी गार्ड समेत तीनों कर्मियो के साथ मारपीट भी की और इनके मोबाइल भी लूट लिए.  वही रविवार की सुबह घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस के साथ औद्योगिक क्षेत्र के महतोडिह पुलिस पिकेट को मिली. इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के गादी श्री रामपुर, उदनाबाद, मंझलाडीह समेत कई गावों की पेयजलापूर्ति ठप हो गयी है. इससे पहले भी इस इलाके में नक्सलियों ने कई बार घटना को अंजाम दिया है.

naxali 1 22Scope News

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का कर रहे विरोध

शनिवार को भी नक्सलियों ने मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर और खुखरा में 2 मोबाइल टॉवर को विस्फोट कर उड़ा दिया. वहीं नक्सलियों ने जनता की बीच भय बनाने के लिए इलाके में पोस्टरबाजी कर प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है.

नक्सली मना रहे प्रतिरोध दिवस

भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों द्वारा प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है. प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी के बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं. इसलिए राज्य के कई हिस्से में नक्सली घटना को अंजाम दे रहे हैं. नक्सलियों ने 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा की है और 27 जनवरी को बंद का भी आह्वान किया है.

रिपोर्ट-आशुतोष

सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिए कई निर्देश

विचाराधारा से दूर संपत्ति अर्जन में जुटे हैं नक्सलियों के टॉप कमांडर

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...