Thursday, November 13, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
बिहार चुनाव: मगध में NDA की वापसी या फिर महागठबंधन की धूम..26 सीटों का क्या है हाल?
08:03
Video thumbnail
देखिये झारखंड की शाम 12.00बजे की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
08:34
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, इतने प्रस्तावों पर लगी मुहर
06:24:10
Video thumbnail
बिहार चुनाव: सीमांचल, मगध, शाहाबाद, दरभंगा और सारण प्रमंडल में NDA महागठबंधन में कौन आगे?
03:39:41
Video thumbnail
देखिये झारखंड की शाम 10.30 बजे की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
08:20
Video thumbnail
मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई से झारखंड का नाम रोशन कर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
01:32
Video thumbnail
दिल्ली धमाके की जांच में बड़ी कामयाबी, बम धमाके से जुड़ी एक और संदिग्ध लाल रंग की कार मिली
02:24
Video thumbnail
पुलिस ने रंगदारी और गोलीबारी मामले का किया खुलासा, सभी आरोपी बरकट्ठा से हुए गिरफ्तार
03:45
Video thumbnail
जयराम फैक्टर कितना असरदार, घाटशिला में लगभग 74 फीसदी वोटिंग में किसको कितना जानिये रुझान
07:05
Video thumbnail
हेमन्त कैबिनेट की बैठक से युवा निराश, देशी मांगुर को लेकर बड़ा ऐलान, और क्या खास जानिये
04:36
Video thumbnail
झारखंड बने हुए 25 साल हो गये आदिवासी अब भी पिछड़े, चम्पई सोरेन का बड़ा बयान...
32:48
Video thumbnail
गोल इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, नीट और IIT के लिए बच्चों की पहली पसंद...
04:47
Video thumbnail
झारखंड की जनता के बीच जाएँगे और खाएँगे मिठाई आख़िर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने ये क्यों कहा…
04:36
Video thumbnail
कैबिनेट ख़त्म होने के बाद CM हेमंत सोरेन ने क्या कहा सुनिए...
05:29
Video thumbnail
गोल इंटरनेशनल के संस्थापक विपिन सिंह ने बताया बेहतर शिक्षा, योग और खेल के अलावा क्या क्या होगा खास
19:07
Video thumbnail
घाटशिला उपचुनाव को लेकर BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कही बड़ी बात
05:09
Video thumbnail
बिहार चुनाव में NDA को आ रहा है कितना सीट,क्या था बिहार में माहौल, बता रहे है सांसद मनीष जायसवाल
03:08
Video thumbnail
रजरप्पा के सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम का होगा आयोजन, सैकड़ों महिलाएं होंगी शामिल
04:31
Video thumbnail
अधिकारियों का सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम, रजत वर्ष पर रक्तदान कर दी खास सौगात
02:47
Video thumbnail
Cabinet Press Briefing : झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर
15:21

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

Cold Wave Alert in Jharkhand: पहाड़ों की ठंडी हवा से ठिठुरा राज्य, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में Cold Wave के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में तापमान 10°C और गुमला में 7°C तक गिरा।Cold Wave Alert in Jharkhand: झारखंड में ठंड की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया Cold Wave Alert रांची: पहाड़ों की ठंडी हवा और उत्तरी शीत प्रवाह के असर से झारखंड में ठंड ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने बुधवार को अपने बुलेटिन में राज्य के सात जिलों...

Sasaram News: वज्र गृह में ट्रक घुसने से मचा हंगामा, RJD प्रत्याशी का धरना Bihar Election 2025 Update

सासाराम वज्र गृह में ट्रक घुसने से हंगामा, RJD प्रत्याशी ने धरना दिया। बिहार चुनाव 2025 में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, डीएम ने जांच शुरू की।Sasaram News सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सासाराम के बाजार समिति तकिया स्थित वज्र गृह में शुक्रवार को ट्रक घुसने से बड़ा हंगामा मच गया। घटना के बाद राजद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरना शुरू कर दिया।Sasaram News जानकारी के अनुसार, वज्र गृह परिसर में चेनारी विधानसभा के शिवसागर डिस्पैच सेंटर से खाली बक्शा लदा ट्रक घुस गया। जैसे ही ट्रक...

Delhi Blast को केंद्र सरकार ने माना आतंकी घटना, बैठक में दिए तीव्रता से जांच के आदेश

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) शाम 6:52 बजे एक धमाका हुआ था. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई थी. यह धमाका एक i20 कार में हुई थी. इस धमाके की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 20 लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद देश में अफरा तफरी मच गई थी. जिसके बाद सरकार ने सभी जांच टीम को मौके पर भेजकर सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा है.वहीं दूसरी तरफ अपने दो दिवासिए दौरे को समाप्त करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र...

पूर्णिया में PM मोदी ने जनता से कहा- देरी से आने से क्षमा प्रार्थी हूं

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पूर्णिया : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं। वहीं पीएम मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। सबसे बड़ी बात आज यह देखने को मिला कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। रिमोट का बटन दबाकर बिहारवासियों को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया से पहली कमर्शियल फ्लाइट और चार ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

DIARCH Group 22Scope News

देरी से पूर्णिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने जनता से क्षमा मांगी है

देरी से पूर्णिया पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से क्षमा मांगी है। उन्होने कहा कि देरी के बावजूद आप लोग इतनी बड़ी तादाद में जुटे रहे, इसके आप सभी को धन्यवाद। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जबतक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाती, तबतक मोदी रुकना वाला नहीं है। हमलोग तीन करोड़ नए घर बनाने जा रहे हैं।

धनतेरस, दीपावली व छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है, मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं – मोदी

आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, एयरपोर्ट, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी। आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिले हैं। इन 40 हजार परिवारों के जीवन में आज एक नई शुरुआत हुई है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है। मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

PM Modi Purnia 4 22Scope News

आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा

पीएम ने कहा कि आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। अब हम तीन करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जबतक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है।

देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं – मोदी

उन्होंने विकसित भारत-विकसित भारत के निर्माण में इंजीनियर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इंजीनियर्स का परिश्रम और कौशल आज के इस कार्यक्रम में भी दिख रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग रिकॉर्ड पांच महीने से भी कम समय में बनाई गई है। आज इस टर्मिनल का लोकार्पण हुआ है, पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई गई है।

PM Modi Purnia 3 1 22Scope News

NDA सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है। आज भी मैंने वंदे भारत, अमृत भारत पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। नई रेल लाइन का भी उद्घाटन हुआ है। देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है। राजद और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है। लेकिन, अब एनडीए सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के फोकस में है।

पिछली सरकारों में मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की – नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों के लिए आय का एक साधन मखाने की खेती भी रहा है। लेकिन, पिछली सरकारों में मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की। मैं दावे से कह सकता हूं कि ये जो आजकल यहां आकर चक्कर काटते हैं, उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। मैंने बिहार के आप लोगों से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन का वायदा किया था। केंद्र सरकार ने कल ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मखाना किसानों को अच्छी कीमत मिले, इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। मखाना सेक्टर के विकास के लिए हमारी सरकार ने करीब पौने पांच सौ करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूर किया है।

PM Modi Purnia 2 22Scope News

PM ने कहा- बिहार के विकास की ये गति व प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है

पीएम ने कहा कि बिहार के विकास की ये गति, बिहार की ये प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस मिट्टी को धोखा दिया, आज वो ये मानने को तैयार ही नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है। आज मेड इन बिहार रेल इंजन एक्सपोर्ट होकर अफ्रीका तक जा रहा है। लेकिन ये सब कांग्रेस और राजद वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं।

यह भी देखें :

RJD की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है – मोदी

वहीं उन्होंने कहा कि अभी आपने देखा होगा कि राजद की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है। इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया। अब बिहार को विकास करते देखकर, कांग्रेस और राजद ने फिर बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। ऐसी मानसिकता वाले लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते। जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की चिंता रही हो, वो गरीब के घर की चिंता क्यों करें? कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसा भेजती है, तो 85 पैसा बीच में ही लूट जाता है। कांग्रेस-राजद की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं आ पाते थे। लालटेन जलाकर वो पंजा उस पैसे पर हाथ मारता था और 85 पैसे मार लेता था। कांग्रेस और राजद से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है।

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं – नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। बिहार, बंगाल और असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-राजद और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं। बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं। आज पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं। ये राजद और कांग्रेस वालों की जमात जरा कान खोलकर मेरी बात सुन लो। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता उनके बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए मैदान में हैं। मैं उनको चुनौती देता हूं कि आप लोग घुसपैठियों को बचाने में चाहे जितना जोर लगा लें, हम घुसपैठियों को हटाने के संकल्प पर काम करते रहेंगे। भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं। ये मोदी की गारंटी है- घुसपैठियों पर कार्रवाई भी होगी और देश अच्छा परिणाम भी देखेगा।

PM Modi Purnia 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 40 हजार करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन…

Highlights

Related Posts

सीमांचल में एनडीए की जनसभा में गरजे अमित शाह, विपक्ष पर...

सीमांचल में एनडीए की जनसभा में गरजे अमित शाह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला, जनता को सचेत करते हुये बोले - जंगलराज फिर...

पूर्णिया में शाह का रोड शो, छतों से बरसे फूल, BJP...

पूर्णिया : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में बिहार में बंपर वोटिंग हुई है। बिहार के...

पूर्णिया में राहुल ने कहा- मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा...

पूर्णिया : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राहुल के...
152,000FansLike
25,600FollowersFollow
628FollowersFollow
667,000SubscribersSubscribe