Advertisment

रांची में 19 वर्षीय युवती ने दो मंजिला इमारत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रांची: रांची शहर के पुंदाग इलाके में एक 19 वर्षीय युवती ने दो मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बोकारो निवासी नेहा सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले चार महीने से पुंदाग में रह रही थी।

मकान मालिक के अनुसार, नेहा एक प्रोडक्ट सेलिंग कंपनी में कार्यरत थी और उसी कमरे में चार अन्य लड़कियों के साथ रहती थी। यह घटना देर रात हुई, जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और नेहा के साथ रहने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ कर रही है।


Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...