Advertisment

Simdega : बानो में जंगली हाथी ने मचाया जमकर उत्पात, जाते-जाते तोड़ गया घर और…

Simdega : जिले के बानो प्रखंड के बड़कादुइल पंचायत अंतर्गत नवागांव कोटलेमार्चा में जंगली हाथियों ने खूब तबाही मचाई है। जंगली हाथी ने जमकर उत्पाद मचाते हुए घर को तोड़ा और घर में रखे अनाज को भी खाया। जंगली हाथी ने घर के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

599 min 22Scope News

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बड़कादुइल पंचायत के उप मुखिया सुरज बड़ाइक ने कहा कि एक जंगली हाथी बड़कादुइल पंचायत अंतर्गत नवागांव कोटलेमार्चा पहुंचा तथा पानमति मुंडाइन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हाथी घर में रखे अनाज को खा गया। इसके साथ ही जंगली हाथी के द्वारा घर के दीवार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Simdega : हाथी ने घर में रखे बर्तन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया

घटना के बाद ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानमति मुंडाइन ने बताया कि जंगली हाथी ने घर में रखे बर्तन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी बड़कादुइल पंचायत के उप मुखिया सुरज बड़ाइक को दी गई। जिसके बाद मुखिया ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी।

घटना के संबंध में जानकारी होने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिपुर्ति की जानकारी ली। इधर घटना की जानकारी होने पर उप मुखिया सुरज बड़ाइक ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वन विभाग से क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...