Advertisement
Advertisement

GAYA में नौकरानी ने की थी हत्या, पुलिस ने किया उद्भेदन

गया: बीते 28 अप्रैल को गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर कॉलोनी में सरकारी रेलवे क्वार्टर में रेलवे कर्मचारी संजय कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वारदात को अंजाम खाना बनाने वाली नौकरानी ने अपने पति व एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर दिया था।

हत्या कर शव क्वार्टर के आंगन में रखे पानी से भरे टब में डाल दिया था और शव को गलाने के उद्देश्य से काफी मात्रा में नमक मृतक के बॉडी पर डाल दिया था। हालांकि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है। मामले में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि रेलवे कर्मचारी का शव उसके ही रेलवे क्वार्टर के आंगन से मिला था। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से अपराधियो तक पुलिस पहुंची।

पुलिस अनुसंधान में पाया गया कि एक महिला मृतक के यहां खाना बनाती थी। उसने ही अपने पति और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। मृतक के घर में पाया गया कि उसके गोदरेज और कई सामान बिखरे पड़े थे, लेकिन क्या कुछ चोरी हुआ है इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 5 जख्मी

GAYA GAYA GAYA

GAYA

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...