New Look में राहुल गांधी बने पेंटर, 10 जनपथ पल मजदूरों संग दीवार पर लगाई पुट्टी

388
नए लुक में राहुल गांधी
नए लुक में राहुल गांधी
Advertisment

डिजीटल डेस्क : New Look में राहुल गांधी बने पेंटर, 10 जनपथ पल मजदूरों संग दीवार पर लगाई पुट्टी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा अपने नित नए अंदाज और क्रियकलाप से सुर्खियों में रहते हैं। अब वह New Look में दिखे हैं।

Advertisment

यह New Look उन्होंने दीपावली पर अपनी रही दिनचर्या दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा भी किया है। इसमें वो दीवार घिसते, गमले उठाते और दीवार पर पुट्टी लगाते नजर आए हैं।

वीडियो में राहुल गांधी ने 10 जनपथ वाले बंगले के बारे में भी बात की। इस घर से मुझे ज्यादा लगाव नहीं है। इसी घर में मेरे पिता की मृत्यु हुई थी। बता दें कि इस बंगले में राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी कई साल से रह रही हैं.।

राहुल बोले – जो काम कर रहा है, उसकी इज्जत नहीं है…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मजदूरों और दिवाली के लिए दीये बनाने वालों के साथ समय बिताया। उनकी समस्याओं के बारे में राहुल गांधी ने जानकारी ली। अपने आवास  10 जनपथ पर काम कर रहे पेंटर्स के साथ वो दीवार घिसते, गमले उठाते और दीवार पर पुट्टी लगाते नजर आए।

उन्होंने एक दीया भी बनाया। उसके लिए मिट्टी को कूटने के बाद उसे गूथा भी। मजदूरों की समस्याओं पर राहुल और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने लंबी बातचीत की। राहुल गांधी ने इसी क्रम में कहा कि – ‘जो काम कर रहा है, उसकी इज्जत नहीं है’।

अपने आवास पर पेंटर्स के साथ काम में जुटे राहुल गांधी।
अपने आवास पर पेंटर्स के साथ काम में जुटे राहुल गांधी।

‘देशवासियों से राहुल की अपील – मेहनतकश लोगों की मेहनत का सम्मान करें’

दिवाली के मौके पर राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके साथ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो का राहुल गांधी ने कैप्शन दिया है – ‘एक दिवाली उनके साथ, जिनकी मेहनत से रोशन है भारत’। राहुल गांधी ने कहा कि ‘आमतौर पर दिवाली के समय लोगों की नजर उन लोगों की मेहनत पर नहीं जाती जो त्योहारों को रोशन करते हैं। देश के लोगों से अपील है कि इन मेहनतकश लोगों की मेहनत का सम्मान करें’।

कुम्हार परिवार के साथ राहुल गांधी
कुम्हार परिवार के साथ राहुल गांधी

‘हम लोगों की खुशियों के लिए काम करने वालों के लिए मनाएं इस बार की दीपावली…’

इसी क्रम में राहुल गांधी ने पेंटर और कुम्हारों से जानने की कोशिश की कि मजदूरों को कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुम्हारों और पेंटरों की परेशानियों और संघर्षों के बारे में जानकारी लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि- ‘लोग आमतौर पर दीपावाली की खुशियों में उनके बारे में नहीं सोचते, जो लोग हकीकत में इन खुशियों को बदलते हैं। इन लोगों से मिलना, जुड़ना और इनकी समस्याएं जानना बहुत जरूरी है। अपील है कि इस बार दिवाली का त्योहार उनके साथ मनाएं, जो हम लोगों की खुशियों के लिए काम करते हैं’।

Advertisement