गिरते भू-गर्भ जलस्तर को देखते हुए शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी सख्ती शुरू

रांची: रांची सहित पुरे राज्य में गिरते भू-गर्भ जलस्तर को देखते हुए शहर के बाहरी क्षेत्रों में भी सख्ती शुरू हो गई है।

राजधानी में नामकुम, कांके, ओरमांझी,रातू और नगड़ी क्षेत्र में पानी की  किल्लत होने लगी है। पुंदाग, कटहल मोड़ रोड में स्थिति भयावह हो गई है।

एक हजार फीट गहरे बोरवेल में भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए आरआरडीए ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत बनने वाले भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाना अनिवार्य कर दिया है।

इसकी जिम्मेवारी संबंधित भवन का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट को दी गई है। आरआरडीए के टाउन प्लानर स्वप्निल मयूरेश ने प्राधिकार में निबंधित सभी लाइसेंसी टेक्नीकल पर्सन को पत्र लिखकर कहा है कि प्राधिकार क्षेत्र अंतर्गत नक्शा स्वीकृत कराए गए भवनों में निर्धारित मापदंड के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाएं।

इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। मालूम हो कि 3000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल के प्लॉट पर बने भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाना जरूरी है। लेकिन अधिकतर भवन मालिक अपने घर में हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं बनवा रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img