‘बारिश के अलर्ट को देखते हुए 3 दिनों तक दिन-रात वार्ड में ही रहेंगे निगमकर्मी’

पटना : बिहार मौसम विभाग द्वारा जारी तेज बारिश के अलर्ट के बाद पटना नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में पदाधिकारी एवं कर्मियों की नियुक्ति की गई है। यह दिन एवं रात में अपने वार्ड में ही रहेंगे जिससे कि देर रात में भी बरसात हो तो जलनिकासी सुनिश्चित की जा सकें। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में भी कर्मियों के साथ पदाधिकारी रात्रि पाली में नियुक्त किए गए है। शनिवार को पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर एवं बुडको एमडी के साथ सयुक्त बैठक कर सभी अंचल को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।

आपको बता दें कि बैठक के दौरान दिशा निर्देश दिए गए। तीन पालियों में लगातार पदाधिकारी भी निगरानी करेंगे। बारिश होने के साथ ही रात को भी फिल्ड में कार्यपालक पदाधिकारी निकलेंगे। वॉकी टॉकी से लगातार वाटर लेवल की जानकारी कर्मी देगें।संप को डबल फीडर से किया संचालित जाएगा। फोर्स फ्लो एवं ग्रेविटी फ्लो के तहत एरिया बांट कर जलनिकासी सुनिश्चित कार्यपालक पदाधिकारी करवाएं। इस दौरान नगर निगम के सभी छह अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अभियंता के साथ बुडको के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Bihar Weather Report : पटना सहित बिहार के दर्जनभर जिलों में झमाझम बारिश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...