Advertisment

गोइलकेरा – 4 दिन 4 हत्यायें

चाईबासा: 4 दिन 4 हत्यायें – पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव चौक से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति की मंगलवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई.

यह लगातार चौथे दिन हत्या की गई है. बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है.

नक्सली पर्चा बरामद होने को लेकर अभी तक एसपी अशुतोष शेखर ने स्पष्ट नहीं किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है. नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है. हत्या के स्थान पर नक्सलियों से जुड़ा कोई पर्चा नहीं मिला है. शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

4 दिन 4 हत्यायें

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई क्षेत्रों में लगातार माओवादियों द्वारा मुखबिरी के नाम पर ग्रामीणों की हत्या की जा रही है. हत्या से एक बार फिर से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते में शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

शव का सिर पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया है. इससे शव की पहचान नहीं हो सकी है.

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...