Ranchi : CUJ के रसायन विज्ञान विभाग में तीन नए क्लबों का उद्घाटन किया गया। तीन क्लब, ‘रसायनिक बंधन’, ‘सोशल मीडिया क्लब’ और ‘लिटरेरी क्लब’ का उद्घाटन विभाग के वरिष्ठतम प्रोफेसर और आईक्यूएसी निदेशक, प्रो. आर. के. डे द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इन क्लबों के द्वारा विभाग और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए रचनात्मकता, संवाद और दस्तावेजीकरण के लिए मिलेगा नया मंच। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी, सभी विभाग के शिक्षकगण और छात्रगण उपस्थित रहे।
रचनात्मकता, संवाद और दस्तावेजीकरण को मिलेगा नया मंच – प्रो. रतन कुमार डे
विभागाध्यक्ष, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी ने क्लबों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘रसायनिक बंधन’ क्लब विभागीय कार्यक्रमों के आयोजन और प्रबंधन का कार्य करेगा। ‘सोशल मीडिया क्लब’ विभाग की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा और विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। ‘लिटरेरी क्लब’ विद्यार्थियों के लेख, शोध और विभागीय कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण करेगा जिससे विभाग के सभी विद्यार्थियों के लेख और शोध को सभी के साथ साझा किया जाएगा।
‘रासायनिक बंधन’ के मेंटर डॉ राज बहादुर सिंह, डॉ. सब्यसाची भुनिया, और डॉ अरविंद लाल हैं। ‘सोशल मीडिया क्लब’ के मेंटर डॉ सोमेन डे एवं ‘लिटरेरी क्लब’ के मेंटर डॉ सिमोन वाटरे संगमा और डॉ पार्थ घोष हैं। तीनों क्लबों के मेंटरो ने भी अपने-अपने क्लब की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि, ये क्लब, केवल संगठन नहीं, बल्कि पूरे विभाग को जोड़ने का माध्यम हैं, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक होगा। यह पहल विभाग में नवाचार और रचनात्मक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।


