Advertisment

ठंढ में बढ़ोतरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गाड़ियों और ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

रोहतास : जिले में बर्फीली पछुआ शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है. एक सप्ताह से लगातार पछुआ हवा औऱ भीषण ठंड के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्दी में कमी नही आ रही है. कनकनी के बढ़ने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तापमान में रोज बढ़ोतरी और घटोत्तरी हो रही है. कुहासे के कारण ठंड में अचानक अप्रत्याशित बढ़ोतरी से लोग परेशान हो रहे हैं. इसका असर दैनिक जीवन के हर क्षेत्र में दिख रहा है. लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. कोहरे के कारण हावड़ा दिल्ली रेल लाइन पर कई ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लग गई है. साथ ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक के साथ ही ट्रेनें भी काफी विलंब से चल रही हैं. बता दें कि सासाराम पहुंचने वाले डाउन की सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है. सासाराम इंक्वायरी रेलवे स्टाफ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे ठंड के कारण डाउन में चलने वाली अधिकांश ट्रेनें सासाराम विलंब से पहुंच रही है. जिसमें जोधपुर जम्मूतवी सियालदह पुरुषोत्तम औऱ कई ट्रेनें शामिल है. ट्रेन देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में लोगों की रात गुजारनी पड़ रही है। इसके साथ ही घने कुहासे के कारण सड़क यातायात पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है और वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गयी है.

रिपोर्ट : दयानंद

अनिश्चितताओं में काम करना जीवन का अहम अंग है : गौरव अहलूवालिया

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...