सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली और पारा शिक्षकों को भूल गई

रांची: टेट पास पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर रांची के राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं दरअसल वेतनमान की मांग को लेकर टेट पास पारा शिक्षकों का आंदोलन आज से शुरू हो गया है.

बता दे की मानसून सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा के समक्ष अनशन पर बैठे टेट पास पारा शिक्षकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया था. उल्लेखनीय है की जेएसएससी ने 26000 शिक्षकों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया था इस नोटिफिकेशन के अनुसार जो शिक्षक जटेट पास है वहीं शिक्षक इस आवेदन को भर सकते हैं. सरकार ने 50 फीसदी सीटों को पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किया है.
टेट पास पारा शिक्षक सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली को लेकर विरोध कर रहे हैं शिक्षकों का कहना है कि अब हमारी उम्र बढ़ती जा रही है और ऐसे में अब हम परीक्षा देने में असमर्थ है. पिछले 20 सालों से स्कूल में सेवा दे रहे हैं अब हमारी उम्र पढ़ने की नहीं रही सरकार को इस नियमावली को रद्द करके 2012 के नियमावली के तहत तमाम कार्य करनी चाहिए.
गौरतलब है कि दिसंबर 2021 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो से पारा शिक्षकों की वार्ता हुई थी और शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने पारा शिक्षकों को वादा भी किया था कि 3 महीने के भीतर वेतनमान देने पर विचार की जाएगी.

वहीं पर शिक्षकों का कहना है कि इस वार्ता के बाद सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली और पारा शिक्षकों को भूल गई. टेट पास पारा शिक्षक नाराजगी जताते हुए कहां की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हमने कई बार मुलाकात करने की कोशिश भी की थी लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई अतः अब हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो गए हैं जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी हम लोग रांची के राजभवन के समक्ष आंदोलन करते रहेंगे

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...