IND vs AUS 5th T20: जानें कैसा रहेगा ब्रिसबेन का मौसम, बारिश हुई तो भारत को मिलेगा फायदा

IND vs AUS 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला कल (8 नवंबर) खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त बना ली है. यदि भारतीय टीम कल होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो, वह इस सीरीज को 3-1 के बड़े अंतराल से जीत लेगी. वधों देखा जाए तो अगर होने वाला पांचवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता है तो, सीरीज 2-2 की बराबरी के साथ खत्म होगा.

पांचवां और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा. इस मैदान में ऑस्ट्रेलिया को केवल एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं ब्रिसबेन के मौसम का हाल. क्या बारिश इस मुकाबले में विलेन बनेगी या मैच सुचारू रूप से चलेगा.

मैच के दौरान हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ‘एक्यूवेदर‘ के अनुसार, कल खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. वहीं संभावना यह भी जताई जा रही है कि मैदान के आसपास के इलाकों में शाम के समय तूफान भी चलेंगे. बताया जा रहा है कि इसका असर मैच में भी पड़ेगा. वहीं बारिश होने की संभावना लगभग 50 प्रतिशत बताई जा रही है. वहीं रात 9 से 10 बजे के बीच ब्रिसबेन में भारी बारिश भी हो सकती है. यदि बारिश होती है तो क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दौरान कई बार कठिनाइयां उठानी पड़ सकती है.

कल के दिन मैदान का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बताई जा रही है. वहीं संभावना ये भी जताई जा रही है कि टॉस के दौरान भी बारिश हो सकती है. जिस वजह से टॉस में देरी हो सकती है. यदि बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई तो फिर मैच 20 ओवर से घटकर 15 या 17 ओवर का खेला जाएगा. वहीं ये भी संभावना जताई जा रही है कि यदि बारिश अधिक देर तक हुई तो मैच तो  रद्द कर दिया जाएगा.

IND vs AUS 5th T20 – मैच रद्द होने से भारत को मिलेगा फायदा

जैसा की हम सभी इस बात से भलीभांति वाकिफ है कि भारत इस टी20 सीरीज में 1 पॉइंट से आगे हैं. यदि इस पूरे मुकाबले में बारिश अपना प्रभाव डालती है और मैच नहीं होता है. तो इसका फायदा भारत को मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें,  गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. यदि कल के मुकाबले में बारिश हो जाती है और मैच रद्द हो जाता है तो, ये सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रहेगा और यदि मैच होता है और ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो भी यह सीरीज 2-2 की बराबरी के साथ खत्म होगा और भारत सीरीज नहीं हारेगी.

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट...

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती निकली है। स्नातक उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।...

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट और CSIR NET के आवेदन...

 UGC NET December 2026 और CSIR UGC NET के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और दिसंबर...