Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

IND vs AUS: पहला वनडे में रोहित-विराट की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से हराया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में हुआ, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से मात दी। बारिश की वजह से मुकाबला 26 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था और DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने 21.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

IND vs AUS: ROKO की फीकी वापसी

शुभमन गिल ने इस मैच से बतौर वनडे कप्तान डेब्यू किया, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली (ROKO) की मैदान पर वापसी हुई। हालांकि, ये वापसी यादगार नहीं रही, क्योंकि दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। बारिश के कारण मुकाबला 26-26 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुह्नमैन और मिचेल ओवेन ने 2-2 विकेट झटके।

IND vs AUS: मार्श की कप्तानी में आसान जीत

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और खुद नाबाद 46 रन (52 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अब सीरीज में वापसी के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Related Posts

ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में कटिहार के...

ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में कटिहार के लाल का बजा डंका, गोल्ड व ब्रांज मेडल जीतने से जिले में खुशी...

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नीता...

Desk. नीता अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी...

AFC U-17 Women’s Asian Cup 2026: झारखंड की 6 खिलाड़ी भारतीय...

रांची. झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। AFC U-17 महिला एशियन कप 2026 क्वालीफायर के लिए घोषित...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel