India Alliance सामूहिक नहीं व्यक्तिगत स्वार्थ का गठबंधन है, कैबिनेट विस्तार पर सम्राट चौधरी ने कहा…

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए बयान पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन कोई गठबंधन नहीं है, इसमें जो भी लोग दिख रहे हैं वे सभी अपने खुद के स्वार्थ के लिए हैं। सभी लोगों का अलग ही मुद्दा है। यह लोग हर राज्य में अलग हो जाते हैं, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अगले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा और एनडीए के सभी नेता मिल कर इन्हें हराएंगे और बिहार में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनायेंगे।

इस दौरान राजद नेता सुनील सिंह के विधान मंडल की सदस्यता खत्म किये जाने के बाद जदयू के नेता ललन प्रसाद को एमएलसी उम्मीदवार बनाये जाने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 वर्ष से एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे आम कार्यकर्ता को टिकट दिया है और हम सब लोगों ने मिल कर उनका समर्थन किया है। वहीं बिहार कैबिनेट के विस्तार के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बात की जानकारी आपको हो गई लेकिन इस बात की जानकारी मुझे नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में चल रहा है Transfer Posting का उद्योग, RJD ने कहा ‘सीएम पर कसा है शिकंजा…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

India Alliance India Alliance India Alliance

India Alliance

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...