कर्नल कप फुटबॉल 2022: सेमीफाइनल में पहुंची पथरा और सड़ेया की टीम

पथरा ने पांती को 1-0 से हराया

हुसैनाबाद (पलामू) : अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 में

रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. पहले मैच में पथरा का सामना पांती से हुआ.

दोनों टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी.

लेकिन दूसरे हाफ में पथरा की टीम ने आक्रमक खेल खेलते हुए एक गोल कर बढ़त बना ली

और अंत तक इस बढ़त को कम होने नहीं दिया और 1-0 से जीत हासिल किया

तथा सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.

Colonel Cup Football 20221 22Scope News

कर्नल कप फुटबॉल: रानी देवा को 4-2 से हराकर सड़ेया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

दूसरे मैच में इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे सड़ेया का सामना रानी देवा से हुआ. निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रही. 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया उसमें भी गोल नहीं हो सका. अंत में फैसला पेनाल्टी सूट में हुआ और सड़ेया 4-2 से रानी देवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई.

Colonel Cup Football 20222 22Scope News

कर्नल संजय कुमार सिंह ने कह दी बड़ी बात

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश राम व विशिष्ट अतिथि एसबीएस कॉलेज के लिपीक दीलीप सिंह तथा रामप्रवेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. क्लब के संरक्षक कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे खेल के बदौलत आज सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं जिस प्रकार आप सभी ने संयम के साथ पूरे अनुशासन में सहजता के साथ खेला है वह सराहनीय है.

Colonel Cup Football 20223 22Scope News

कर्नल कप फुटबॉल: मोहम्मदाबाद बनाम पथरा के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

आज के मैच में समाजसेवी अजय सिंह, राकेश सिंह (वकील), अनुज सिंह, कूटू बाबा, गणेश प्रजापति, सगीर अहमद, प्रोफेशर संजय सिंह, अशोक सिंह, इशरार अहमद एवम कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे. कल 19 दिसंबर को पहला सेमीफाइनल मैच मोहम्मदाबाद बनाम पथरा के बीच दोपहर 2ः00 बजे से खेला जाएगा.

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...