भारत अब सोने की चिड़ियां नहीं सोने का शेर बना रहा है- सम्राट चौधरी

सोने का शेर

सहरसा: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सभा करने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इस दौरान मंत्री हरी सहनी, संतोष मांझी और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है कि इस देश को सिर्फ लूटने वाले आये हैं। दो सौ वर्ष अंग्रेजों ने लूटा, मुगलों ने भी लूटा। लोग कहते हैं कि सोने की चिड़ियां है भारत। लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री ने सोने की चिड़ियां बनाना बंद कर दिया और अब मेक इन इंडिया में सोने का शेर बना रहे हैं।

10 लाख नौकरी का है लक्ष्य
यह ऐसे नहीं हो गया यह आपके वोट के कारण हुआ है। देश अर्थव्यवस्था में 12वें स्थान पर था आज मोदी जी ने देश को पांचवें नंबर पर अंग्रेजो को हरा कर पहुंचा दिया। लालू जी के 15 वर्षों के शासन काल में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिला लेकिन नीतीश और सुशील मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 7.5 लाख लोगों को नौकरी मिला। इस बार भी हमने वादा किया है कि 2025 के चुनाव से पहले हम 10 लाख लोगों को हम नौकरी देंगे।

हम आपके पास तभी वोट मांगने आएंगे जब 10 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे। अब तक देश में चार करोड़ 20 लाख लोगों को और बिहार में 55 लाख लोगों को पक्का मकान मिला है। मोदी की गारंटी है कि मोदी पानी, बिजली, अनाज, नौकरी और घर देते हैं। आप निश्चिंत रहिये मोदी और नीतीश के इस बिहार को खूबसूरत और विकसित बिहार बनाना है।

माफियाओं को दी चेतावनी
यहां बहुत सारे माफिया घूम रहे हैं और हम उन्हें स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि जिस तरह देश में मोदी की गारंटी है कि देश में भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे वैसे ही बिहार में भी भ्रष्टाचारियो के लिए स्पष्ट संदेश है कि माफियाओं को या तो सहरसा के जेल में बंद होना पड़ेगा या फिर नेपाल भाग कर जाना होगा। बिहार में सुशासन की सरकार स्थापित करना है।

वहीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार बनते ही सुनिश्चित किया गया कि हर वर्ग के लोगों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। आज देश में विकास के कार्यों को प्रधानमंत्री ने विकास के कार्यों को गति दिया। जिस प्रधानमंत्री ने जाति पाती मजहब से उठ कर देश के विकास के लिए काम किया उसने संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। जब हम देश को विकसित बनाने की बात करते हैं तो उसके लिए प्रदेशों को विकसित बनाना होगा। लोगों की गरीबी को दूर करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP के नेता ‘लीडर नहीं डीलर हैं ‘, तेजस्वी का बड़ा बयान

सोने का शेर सोने का शेर सोने का शेर

सोने का शेर

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...