मजबूत सरकार के लिए MODI जरूरी – सम्राट चौधरी

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को झारखंड के बोकारो में एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल हुए।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आज देश का डंका दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के मामले में 12 वें नंबर पर थे , लेकिन आज हम अंग्रेजो को पछाड़ कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भारत की पहचान सोने की चिड़िया के रूप में होती थी, तब लोग इसे लूटने आते थे। सोने की चिड़िया को लूटने गजनी आया तो फिर मुगल आ गए। इसके बाद अंग्रेजों ने भी इसे लूटा। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कंसेप्ट बदल दिया। अब भारत सोने का शेर बनाने का काम कर रहा जो पूरी दुनिया में दहाड़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री जी आज देश को विकसित और समृद्ध बनाने में लगे हैं। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कोई प्रधानमंत्री शौचालय बनाने की बात करेगा। लेकिन आज घर – घर तक शौचालय बनाए गए। घर तक नल का जल पहुंचा और बिजली पहुंचाई गई।

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 4.35 करोड़ पक्का आवास बनाए गए। जब गरीबों के पक्का आवास बनाए जा रहे थे तब अयोध्या में 400 वर्षों तक टेंट में रहे प्रभु श्रीराम के लिए भी भव्य मंदिर बन गया। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सका जब आपने 2019 में आपने मोदी जी आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री जी घर – घर सोलर युक्त बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया है। जहां लोगों को मुफ्त बिजली मिल सके। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार की आवश्यकता है। देश में जब मजबूत सरकार होती है तो कड़े और प्रभावी निर्णय भी लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया गया।

उन्होंने लोगों से देश में मजबूत सरकार के लिए आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को जीताने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत तक बनेगा जब मजबूत सरकार बनेगी।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- AMIT SHAH के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पलटवार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MODI MODI MODI MODI MODI

MODI

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...