Indian Railway ने 148 ट्रेनों को किया रद्द, स्टेशन पहुंचने से पहले चेक कर लें स्टेटस

नई दिल्ली : इंडियन रेलवे (Indian Railway) आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है.

हर दिन बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं.

यह दुनिया की सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है. ऐसे में हर दिन यह हजारों ट्रेनों का संचालन करके लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचती है. इस कारण इसे भारत की लाइफलाइन कहा जाता है. कई बार अलग-अलग कारण से रेलवे को कुछ ट्रेनों को डायवर्ट (Divert Train List), रिशिड्यूल (Reschedule Train List) और कैंसिल (Cancel Train List) करना पड़ता है. इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

ट्रेन कैंसिल करने के पीछे अलग-अलग कारण

इन डायवर्ट, रिशिड्यूल और कैंसिल ट्रेनों में एक्सप्रेस (Express Train), मेल (Mail Train) और प्रीमियम तीनों तरह की ट्रेनें शामिल है. आज रेलवे ने कुल 148 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. बता दें कि ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे कई अलग-अलग कारण है. इसमें सबसे प्रमुख कारण है खराब मौसम. देश में इस समय मानसून का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं. ऐसे में कई ट्रेनों को इस कारण रद्द करना पड़ा है या फिर उसके टाइम और रूट में बदलाव करना पड़ा है. इसके अलावा कई बार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी कई बार ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है.

रेलवे ने कुल 148 ट्रेनों को किया कैंसिल

आज के दिन यानी 7 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 148 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. वहीं आज कुल 13 ट्रेनों को रिशिड्यूल और 18 ट्रेनों को डायवर्ट यानी उनके रूट में बदलाव किया गया है. अगर आप भी कैंसिल, रिशिड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह चेक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में-

रिशेड्यूल, कैंसिल और डायवर्ट ट्रेनों को की लिस्ट देखने का तरीका

  • रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें
  • रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
  • इस लिस्ट को देखने के ही बाद ट्रेन से ट्रेवल के लिए निकलें.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...