न्यूयॉर्क में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में शनिवार को दोपहर में बंदूकधारी युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की.

जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.

गवर्नर कैथी होचुल ने ट्वीट किया कि वह उनके गृहनगर बफ़ेलो में

एक किराने की दुकान पर हुई इस घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं.

फायरिंग करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बफ़ेलो के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने कहा कि

फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह हेलमेट पहना हुआ था.

उन्होंने मृतकों की संख्या 10 बताई है और तीन लोग घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित अश्वेत थे. पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने कहा कि बंदूकधारी ने पहले सुपरमार्केट की पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी, जिनमें से तीन की मौत हो गई, फिर अंदर जाकर गोलीबारी जारी रखी.

गोलीबारी के बाद युवक ने किया आत्मसमर्पण

स्टोर के अंदर मारे गए लोगों में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी था जो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था. पुलिस आयुक्त ने कहा कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो शूटर ने बंदूक उसकी गर्दन पर रख दी, लेकिन बात की गई और अंत में आत्मसमर्पण कर दिया.

एफबीआई के बफेलो फील्ड कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट स्टीफन बेलोंगिया ने बताया कि गोलीबारी की जांच हेट क्राइम के तौर पर की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम इस घटना की जांच हेट क्राइम के मामले के रूप में कर रहे हैं.

जमीन की घेराबंदी करा रहे सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर ह’त्या

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...