Advertisement
Advertisement

एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी, 250 रुपये हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी, 250 रुपये महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट- देश भर में

आज से एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी हो गये हैं.

इस बार LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है.

हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है.

अगर इन वृद्धियों को देखें तो पिछले दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपये की वृद्धी हो चुकी है.

वहीं इन वृद्धियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है.

क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे

जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था.

आपको बता दें कि लंबे अरसे के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई थी.

22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

आपको बता दें कि 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 2253 रुपये का मिलेगा.

वहीं कोलकाता में अब यह 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये में मिलेगा. चेन्नई में अब इसी सिलेंडर के लिये 2138 रुपये की बजाय 2406 रुपये खर्च करने होंगे. आपको बता दें कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. 1 अप्रैल को जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम 2 फीसदी से बढ़ाकर 1,12,925 किलोलीटर हो गई है. पहले यह 1,10, 666 रुपये किलोलीटर थी. वहीं नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू होंगी.

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...