वट सावित्री पूजन के दौरान मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

मोकामा : खबर मोकामा से है जहां बट सावित्री पूजन के दौरान एक मासूम को बेलगाम पिकअप ने कुचल दिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के राजेश नगर में महिलाएं वट सावित्री पूजा के लिए सड़क किनारे जुटी हुई थी। जहां महिलाओं के साथ कई बच्चे भी थे। इसी दौरान एक बच्चा सड़क किनारे खड़ा था जिसे एक बेलगाम पिकअप ने कुचल दिया और फरार हो गया।

पिकअप बच्चे को कुचलकर हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

मृतक की पहचान कार्तिक कुमार (6 साल) पिता कन्हैया कुमार ग्राम राजेश नगर थाना मरांची के रूप में की गई है। मरांची थाना अध्यक्ष गौरव संधू ने बताया कि वट सावित्री पूजन के दौरान पिकअप ने बच्चों को कुचल दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने किशोर को मारी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img