Bihar Sports University के पहले कुलपति बने पूर्व आईएएस शिशिर सिन्हा, खेल विभाग ने…

पटना: बिहार खेल विश्वविद्यालय को अब पहला कुलपति मिल गया है। राज्यपाल के आदेश के बाद अब खेल विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 1982 बैच के आईएएस के पूर्व अधिकारी शिशिर सिन्हा को बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर का पहला कुलपति नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के पहले खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था जिसे अब पहला कुलपति भी मिल गया है। यह राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का एक हिस्सा है।

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में एक साथ 24 खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शिशिर सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं। वे 1982 बैच के आईएएस अधिकारी थे और उन्होंने 2018 में वीआरएस ले लिया था। वीआरएस लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अब तक तीन बार मौका दिया है। सबसे पहले उन्हें बीपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया था फिर इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी अथॉरिटी का चेयरमैन बनाये गए और अब बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किये गए हैं। वे पूर्व राज्यसभा सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर के दामाद भी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RJD MP ने खुलेआम दे दी पीटने की धमकी, जदयू-भाजपा ने एक साथ…
Bihar Sports University Bihar Sports University Bihar Sports University

Bihar Sports University

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...