AURANGABAD में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए घर त्याग दिया पूर्व मंत्री ने, कहा…

औरंगाबाद: AURANGABAD में भाजपा के अंदर आतंरिक कलह सामने आने लगी है। औरंगाबाद से भाजपा ने तीसरी बार सुशील कुमार को टिकट दिया है तो वहीं पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने अपनी व्यथा जाहिर की है। पत्रकारों से बात करते हुए रामाधार सिंह ने कहा कि अब वे अपने घर को त्याग दिए। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि उन्होंने औरंगाबाद में भाजपा को अपने खून पसीने से सींचा लेकिन उसका फल उनकी जगह किसी और को मिल रही है।

ये भी पढ़ें- आसान नहीं होगा VALMIKINAGAR से संसद का सफर, राजद और जदयू में किसका पलड़ा भारी

उन्होंने कहा कि अब मैंने अपना घर त्याग दिया है और AURANGABAD के एक होटल में रह रहा हूं और मैं होटल में इसलिए नहीं रह रहा हूं कि भाजपा जीते बल्कि मैं इस लिए होटल में रह रहा हूं कि जिसने मुझे विधानसभा चुनाव में हराया अब उसे मैं हराऊंगा, चाहे वह भाजपा से क्यों न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने घर से बाहर तब तक रहूंगा जब तक कि चुनाव नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के अस्वस्थ होने पर दुःख प्रकट किया और कहा कि बिहार में अब भाजपा का कोई नेता नहीं बचा, अब पार्टी पर दलबदलू नेताओं का कब्जा हो गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...