IRCTC की ओर से भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन

पटना : इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों के मांग पर कोडरमा होते हुए, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और शिरडी ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ पश्चिम भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया रुपया 900/ + GST प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा.

यह ट्रेन दिनांक 17.12. 2021 को धनबाद से खुलेगी और गोमो कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, स्टैचू ऑफ यूनिटी, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी, त्रिंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए दिनांक 29.12. 2021 को वापस लौटेगी. यह पूरी यात्रा 12 रात 13 दिन की होगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित 12285 रूपये है. इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड EZBD66 है. सभी तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निर्देशों को पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है.

यात्रा समावेश इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था और प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड, मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है.

उन्होंने बताया कि इच्छुक पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला ), पश्चिमी गांधी मैदान पटना-१ या दूरभाष संख्या 9771440013( अरविंद कुमार चौधरी वरीय पर्यवेक्षक) से प्राप्त कर सकते है, या IRCTC के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

खगड़िया-बरौनी के रास्ते सहरसा से अमृतसर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धार्मिक तीर्थस्थल के रुप में विकसित होगा पारसनाथ, मधुबन और इटखोरी

बिना परीक्षा रेलवे में भर्ती का सुनहरा मौका

बिना परीक्षा रेलवे में भर्ती का सुनहरा मौका

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...