Patna- बिहार विधान सभा चुनाव के बाद हाशिये पर चल रहे चिराग पासवान ने जहरीली शराब से हो रही लगातार मौत के बाद राज्य में राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिख कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में चिराग पासवान ने लिखा है कि जहरीली शराब से राज्य में गरीब तबकों की मौत काफी चिंताजनक और व्यथित करने वाली है. यह पूर्ण रुप में प्रशासनिक लापरवाही और प्रशासनिक मिलीभगत का नतीजा है. खुद मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की जिम्मेवारी है, लेकिन इन घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है. स्थिति इतनी खराब हो गई है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में जहरीली शराब से मौत के बाद अपराधियों द्वारा युवक को गोली मार दी जाती है. इस परिस्थिति में राज्यपाल से निवेदन है कि राज्य और राज्यवासियों के हित में तत्काल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय.
यहां बता दें कि अपने को प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने एनडीेए में रहने के बावजूद नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी. कहा यह भी जाता है कि चिराग पासवान का एनडीए से अलग होकर लड़ने से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को कई सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था. तब से ही चिराग बिहार की राजनीति में अलग थलग पड़े हुए है. खुद उनकी पार्टी दो भाड़ में बंट गई है. और उनके चाचा केन्द्र सरकार में मंत्री बने हुए है, लेकिन चिराग को न तो केन्द्र में जिम्मेवारी मिली और न ही वह अपनी पार्टी को एकजुट रख पाए
राष्ट्रपति चुनाव में 4800 MP-MLA करेंगे वोट, आंकड़ों के जरिए समझिए

















