मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से की ऑनलाइन बैठक, दिये जरूरी निर्देश

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची प्रकाशन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गयी है।

पहले यह आखिरी तिथि 5 जनवरी 2024 निर्धारित थी

बुधवार को उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों/जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से भी वर्चुअल बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मतदाता पंजीकरण कार्य में संलग्न राज्य के अन्य सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि जो पात्र मतदाता किसी भी कारण से अभी भी पंजीकरण से छूटे हुए हैं, उनके मामलों में इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ लिया जा सकता है।

मतदाता 2 22Scope News

साथ ही अनुरोध किया कि पंजीकरण या शिफ्टिंग से जुड़े आवेदन यथा शीघ्र समर्पित करें ताकि सम्बंधित बदलाव मतदाता सूची में दर्ज कराये जा सकें। उन्होंने कहा कि इस हेतु अपने बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है। लोग चाहें तो वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल जैसे ऑनलाइन माध्यम भी अपने मतदाता पंजीकरण के लिए अपना सकते हैं।

कोई भी मतदाता न छूटे

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग का ध्येय है कि कोई भी मतदाता न छूटे, इसका अक्षरशः अनुपालन करवाने के लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से इस बात का प्रमाण पत्र भी लिया जा रहा है कि उनके मतदान क्षेत्र अंतर्गत कोई भी मतदाता नहीं छूटा है।

ये भी पढ़ें- शहीदी बाबा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल

फिर भी आम लोगों से भी इस बात की अपेक्षा की जा रही है कि यदि उनका नाम किसी कारण छूटा है तो वे भी एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर पहल करते हुए अपने बीएलओ से अविलंब संपर्क करें या ऑनलाइन तरीके से आवेदन करें। इस दौरान ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार, अवर सचिव श्री सुनील कुमार सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...