मनचलो से ओवर टेक लेना पड़ा महंगा, स्थिति गंभीर……

Dhanbad- धनबाद में राह चलते मनचलों से उलझना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मनचलो ने युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल युवक का नाम चंदन कुमार दास बताया जा रहा है। यह घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-और इस तरह बुलेट से छिनतई करते चढ़ गए हत्थे, आगे जो हुआ…..

पत्नी के साथ बाईक से ससुराल जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी के साथ बाईक से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान युवक ने मनचलो की गाड़ी को ओवरटेक किया। जिससे कि मनचले युवको को गुस्सा आ गया। युवको ने चंदन की बाइक रुकवाई और उससे बहस करने लगे। इसी बात का चंदन ने विरोध किया तो युवको ने चंदन की बुरी तरह पिटाई शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें-प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, आगे हुआ….. 

मोटर साइकिल सवार मनचलो ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए युवक चंदन कुमार दास की बेहरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद से युवक अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाना में शिकायत करने के बावजूद अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस की इस कार्यशैली से परिजनों में आक्रोश है। स्थानीय नेता ने भी इस मामले में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करते हुए दम्पति को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...