Giridih-गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। यह सड़क दुर्घटना तिसरी थाना क्षेत्र के नारायणा पुल के पास घटी। घायल युवक का नाम मोहम्मद जहांगीर बताया जा रहा है और वह खोरोडीह गांव का निवासी बताया जा रहा है।
गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से युवक को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- साल के अंत तक पूरा हो जाएगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर
जानकारी के अनुसार युवक तिसरी के ही बेहरवाबांक में अपने ससुराल में ही घर जमाई बन कर रहता है। घटना वाले दिन वह किसी काम से बाइक पर गुमगी की ओर गया था। वहां से वह अपने ससुराल वापस आ रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
बाइक से गिरते ही युवक हुआ बेहोश
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक से गिरते ही युवक बेहोश हो गया। इस घटना में बाइक सवाल युवक को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगो ने इंसानियत दिखाते हुए एंबुलेंस को कॉल किया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।


















