Jagannathpur Temple Murder Case: दानपेटी से 3.10 लाख चोरी कर आरोपियों ने की Party, खरीदे कपड़े-जूते

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा हत्याकांड का खुलासा। दानपेटी से 3.10 लाख चोरी कर आरोपियों ने पार्टी की और नए कपड़े-जूते खरीदे।


Jagannathpur Temple Murder Case रांची: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या और दानपेटी से चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या की, फिर मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे 3.10 लाख रुपये चुरा लिए। चोरी की इस रकम से आरोपियों ने पार्टी की और नए कपड़े व जूते खरीदे।

Jagannathpur Temple Murder Case:मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवकुमार उर्फ रचित कुमार है। उसके साथ विकास महली और आयुष कुमार दत्ता भी इस वारदात में शामिल थे। तीनों आरोपी जगन्नाथपुर मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित न्यू कॉलोनी के निवासी हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर के पश्चिम दिशा में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया।


Key Highlights:

• जगन्नाथपुर मंदिर के रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा हत्याकांड का खुलासा

• दानपेटी से 3.10 लाख रुपये चोरी करने की पुष्टि

• चोरी के पैसों से आरोपियों ने पार्टी की और नए कपड़े-जूते खरीदे

• पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद की राशि

• खून लगे पत्थर, लोहे की रॉड और टूटे ताले समेत कई सबूत जब्त


Jagannathpur Temple Murder Case:खून लगे पत्थर और लोहे की रॉड बरामद

एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून लगे पत्थर, चार लोहे की रॉड, दानपेटी का टूटा ताला और चोरी के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन लाख रुपये से अधिक नकद राशि भी बरामद की है। बरामद सामान और रकम ने मामले में आरोपियों की संलिप्तता को मजबूत किया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Jagannathpur Temple Murder Case:पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी देवकुमार का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ चोरी सहित अन्य मामलों में चार केस पहले से दर्ज हैं।

वहीं विकास कुमार महली पर पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस अब इस पूरे मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में और कोई शामिल था या नहीं।

Highlights

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...