Jamshedpur News: आज (1 दिसंबर) जमशेदपुर में स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन का गठन किया गया. गठन के दौरान संवाददाता सम्मेलन में व्यवसाय एवं बिल्डर शिव शंकर सिंह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार कंस्ट्रक्शन और सरकार को रेवेन्यू रियल एस्टेट देता है. उन्होंने कहा कि हम लोग व्यवसायी हैं. स्मॉल एंड मीडियम रूप से रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले हैं. इसके लिए मुख्य रूप से हमने एक नई संस्था का गठन किया है. वहीं, सर्व सहमति से समाजसेवी एवं व्यवसायी बिल्डर नीरज सिंह को इसका अध्यक्ष घोषित किया गया.
Jamshedpur News: अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीरज सिंह ने ये कहा
इस अवसर पर स्मॉल एंड मीडियम बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जो महंगा घर नहीं बना सकते हैं, उसके सपनों को हम लोग पूरा करते हैं. इस काम में हम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिस काम को हम लोग अकेले हैंडल नहीं कर सकते हैं, उसका हल हम लोग इस संस्था द्वारा निकालेंगे. हमें टाटा स्टील एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साथ मिलकर काम करना होगा.
IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड
Jamshedpur News: कई परेशानियों के वजह से बिल्डर कर रहे हैं जमशेदपुर से पलायन
कंस्ट्रक्शन लाइन में बहुत सारे कानून है, जो हमारे कुछ हित में है, कुछ हित में नहीं है. यहां पर ज्यादातर जमीन ट्राइबल्स की है इसलिए, हम लोग नीचे की तरफ और फैल नहीं सकते हैं, तो हमें ऊपर ही बढ़ना होगा. बिल्डर लोग यहां से विभिन्न परेशानियों के कारण पलायन कर रहे हैं. जिससे इस स्टेट का रेवेन्यू दूसरे स्टेट चला जा रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं. इसमें बिल्डरों की अहम भूमिका है. हम चाहते हैं कि राज्य सरकार हमारी समस्याओं को सुने और उसे दूर करने का प्रयास करें. इस संदर्भ में हमने विधायक सरयू राय से भी राय ली है. उन्होंने भी इस विषय की गंभीरता को देखते हुए मार्गदर्शन करने की बात कही है.
Highlights

