Jamshedpur: कुख्यात अपराधी निसार अहमद को पुलिस ने कराया परेड, फिर भेजा जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी निसार अहमद का आज शहर में परेड करवा दिया। मानगो पुलिस आज उसे मानगो थाना से लेकर पैदल ही एमज़ीएम तक पैदल परेड करवाते हुए ले गईं। उसके बाद उसे कोर्ट में हाजिर कर जेल भेज दिया गया है।

Jamshedpur: पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी

बता दें कि, निसार अहमद, पवन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। विगत 27 अगस्त 2023 को स्वर्णरेखा नदी किनारे खटाल के पास पवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में संलिप्त 9 अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ पूर्व में ही जेल भेज जा चूका है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी निशार हसन फरार चल रहा था।

IPRD 2 22Scope News

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निशार गिरफ़्तारी के डर से देश से बाहर चल गया है। निशार की गिरफ़्तारी हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय से लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। जिस कारण अपराधी को विदेश से देश लौटने के समय इंदिरा गांधी इंटर नेशनल एयर पोर्ट नई दिल्ली में एयर पोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Ad 01 24.06.2025 page 0001 22Scope News

Jamshedpur: 50 हजार का इनाम भी घोषित था

निसार पर झारखण्ड सरकार ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। अपराधी पर सात विभिन्न थानों में मामला दर्ज हैं। फिलहाल, अपराधी निशार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी जिला के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने दी है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...