Jamtara: कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara: एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां महज 18 साल का एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र का नाम सौरभ पाल बताया जा रहा है। सौरभ देवघर कॉलेज में एनसीसी इंटर आर्ट्स सेकेंड ईयर का छात्र था और जामताड़ा थाना क्षेत्र के राजबाड़ी शाखा बस्ती का रहने वाला था।

Jamtara: कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के सभी सदस्य गांधी मैदान में लगे गणेश मेले में गए हुए थे। इसी दौरान जब सौरभ के पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिए कहा। जब पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।

Jamtara: मामले की जांच में जुटी पुलिस

सौरभ गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img